{"_id":"6467c7b18aae7f0c0a0e0f54","slug":"truck-collided-with-bike-in-agroha-father-and-daughter-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-138231-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा में ट्रक ने बाइक मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा में ट्रक ने बाइक मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल
विज्ञापन
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अग्रोहा गांव के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर चालक का संतुलन बिगड़ने से ऑटो पलट गया और छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया।
अग्रोहा निवासी सन्नी ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता है। सुबह बाइक पर चार वर्षीय बेटी दिशा को स्कूल में छोड़ने जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर पहुंचा तो निजी स्कूल वाहन को बचाने के प्रयास में एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक ट्रक के नीचे फंस गया। हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।। वहीं ऑटो में सवार भूना निवासी मंगतूराम ने बताया कि संतुलन बिगड़ने से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. बलिंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल पिता-पुत्री की हालत गंभीर बनी है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।