फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Troubled by water shortage in Bas, villagers blocked Chandigarh-Bhiwani road.

Hisar News: बास में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने चंडीगढ़-भिवानी रोड किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Troubled by water shortage in Bas, villagers blocked Chandigarh-Bhiwani road.
बास चंडीगढ़-भिवानी रोड जाम होने से रोड पर खड़ी बस व रोड जाम किए हुए ग्रामीण
बास। गांव बास में पानी की समस्या को लेकर मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे चंडीगढ़-भिवानी रोड पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वो लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं हो रहा है। इसके कारण उन्हें मजबूरी में जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक रोड को जाम कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोड जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद बास के नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी शिकायत से उच्च अधिकारियों को अवगत करवा कर जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण पूर्व सरपंच भरत सिंह, तेलूराम, कृष्ण मोर, सोनू स्वामी, महावीर पांचाल, संजय, जंतरी देवी, चमेली, संतोष, रोशनी, सुनीता, सरला व दर्शना आदि ने बताया कि गर्मी के मौसम में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। उनको न तो ढंग से पीने लायक पानी मिल रहा है और न ही घरेलू कार्यों के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। उनके घरों पर पिछले कुछ महीनों से 10 दिन में सिर्फ एक बार ही पीने के पानी की सप्लाई उनको मिलती है। जो पानी उनके घरों में आता है वह पीने पानी पीने लायक नहीं होता। रास्ते में जगह-जगह पर लीकेज हैं, जिससे उनके घरों में गंदा पानी ही पहुंचता है। पानी के बिना गांव के हालात इतने बदतर हो गए हैं कि टैंकरों से पानी खरीद कर उन्हें काम चलाना पड़ रहा है। जलघर के टैंकों में गंदगी भरी पड़ी है।
विज्ञापन


नया जल घर बनाकर तैयार
बास गांव के लिए पुट्ठी रोड पर नया जल घर बनाकर लगभग तैयार हो चुका है, लेकिन ठेकेदार जल घर से बास गांव तक की पाइपलाइन नहीं दबा रहा है। अगर नए जल घर से गांव में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाए तो गांव की अत्यधिक समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed