{"_id":"6931deee55a7086c4e01f80b","slug":"trials-for-santosh-trophy-will-be-held-tomorrow-at-government-school-mangali-hisar-news-c-21-hsr1020-763320-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गवर्नमेंट स्कूल मंगाली में संतोष ट्रॉफी के लिए कल होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गवर्नमेंट स्कूल मंगाली में संतोष ट्रॉफी के लिए कल होंगे ट्रायल
विज्ञापन
हिसार। संतोष ट्रॉफी के लिए मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 6 और 7 दिसंबर को ट्रायल लिए जाएंगे। इसके लिए खिलाड़ी तैयारी में जुट गए है। नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाली संतोष ट्रॉफी के लिए ट्रायल देने प्रदेशभर से लड़के पहुंचेंगे। पहले चरण में 15 दिसंबर को मेरठ में मुकाबले खेले जाएंगे।
मंगाली से कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रायल में बेस्ट परफोरमेंस के आधार पर 20 खिलाड़ियाें का चयन किया जाएगा। उसके बाद चयनित खिलाड़ियों का कैंप लगाया जाएगा। कैंप मंगाली में ही लगने की संभावना है। संतोष ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जाएगी। ट्रायल देने आने वाले खिलाड़ियों के खाने के इंतजाम किए गए है।
6 दिसंबर को ट्रायल में इन जिलों से आएंगे खिलाड़ी
अंबाला, भिवानी, चरखीदादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र
7 दिसंबर: महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर
ट्रायल के लिए मैदान को तैयार किया जा रहा है। प्रदेशभर से पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था की जाएगी।
- नरेंद्र कुमार, कोच, फुटबाल