Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trial landing at Hisar airport in first week of August for license, finishing work in final stage

Hisar: लाइसेंस के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में एयरपोर्ट पर ट्रायल लैंडिंग, अंतिम चरण में फिनिशिंग का काम

Thu, 25 Jul 2024 11:52 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 Jul 2024 11:52 AM IST
सार

हिसार के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए वर्ष 2014 में यहां काम शुरू हुआ है। उस समय एयरपोर्ट के पास 200 एकड़ जमीन था। दो चरणों में इसमें 7 हजार एकड़ जमीन को जोड़ा गया। 

विज्ञापन
Trial landing at Hisar airport in first week of August for license, finishing work in final stage
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए जरूरी लाइसेंस को लेकर अगस्त के पहले सप्ताह में ट्रायल लैंडिंग होगी। इस दौरान बड़ा हवाई जहाज यहां उतारा जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी को ट्रायल लैंडिंग के लिए डीजीसीए की हरी झंडी का इंतजार है। वहीं एयरपोर्ट पर फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


बता दें कि एयरपोर्ट पर दूसरे चरण के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। अब सिर्फ एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ाने के लिए लाइसेंस की जरूरत है। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग आवेदन कर चुका है। लाइसेंस को लेकर डीजीसीए की टीम 2-3 बार एयरपोर्ट का दौरा भी कर चुकी है। इस दौरान उनकी तरफ से कुछ कमियों को दूर करने को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी इन कमियों को दूर करने में जुटा हुआ है। 20 जुलाई को नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव सुधीर राजपाल भी यहां आए थे। उन्होंने 31 जुलाई तक फिनिशिंग कार्य को पूरा करने के आदेश दिए थे, ताकि यहां ट्रायल लैंडिंग करवाई जा सके।
विज्ञापन


पिछले माह मुख्यमंत्री ने किया था हवाई पट्टी का उद्घाटन
पिछले माह ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन हजार मीटर की नई हवाई पट्टी सहित कैटेगरी टू की लाइट, एचएडीसी ऑफिस, पैरीमीटर रोड, फ्यूल स्टोर, एटीसी टावर, 33 केवी सब स्टेशन, टैक्सी वे, अप्रेन, एयरड्रम, टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि लाइसेंस मिलते ही यहां से अयोध्या, जम्मू, जयपुर व अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए एलायंस एयर के साथ एमओयू साइन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

7200 एकड़ में बनाया जा रहा एयरपोर्ट

हिसार के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए वर्ष 2014 में यहां काम शुरू हुआ है। उस समय एयरपोर्ट के पास 200 एकड़ जमीन था। दो चरणों में इसमें 7 हजार एकड़ जमीन को जोड़ा गया। यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा, क्योंकि किसी भी एयरपोर्ट के पास इतनी जमीन नहीं है।

1300 एकड़ में विकसित होंगे वर्ल्ड पोर्ट, मेगा कार्गो पोर्ट व ड्राई पोर्ट
एयरपोर्ट के पास 2988 एकड़ जमीन पर इंटीग्रेटेड मार्केटिंग क्लस्टर तैयार किया जाएगा। इसमें से 1300 एकड़ जमीन पर वर्ल्ड पोर्ट, मेगा कार्गो पोर्ट व ड्राई पोर्ट स्थापित किया जाएगा। इंटीग्रेटेड मार्केटिंग क्लस्टर डिफेंस और एयरोस्पेस केंद्रित होगा। इसमें विश्व की बड़ी कंपनियों को उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

एनआईसीडीसी ने औद्योगिक विकास के लिए हरियाणा सरकार की ओर से दिया गया प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। एनआईसीडीसी की तरफ से हरियाणा सरकार को केंद्र सरकार की इक्विटी के तौर पर 1811 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अमेरिका की ट्रेड एंड डेवलपमेंट एजेंसी इंटीग्रेटेड एविएशन हब बनाने के लिए तकनीकी और आर्थिक सहायता देगी। इससे एयरपोर्ट पर माल लाने और भेजने की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

एयरपोर्ट पर फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। लाइसेंस मिलने से पहले यहां ट्रायल लैंडिंग करवाई जाएगी। इस लैंडिंग से पता चलेगा कि एयरपोर्ट उड़ान सेवाओं के लिए तैयार है। संभावना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में यह ट्रायल लैंडिंग करवाई जाएगी। -डॉ. कमल गुप्ता, नागरिक उड्डयन मंत्री।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed