फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   tree fall due to rain and dust evil, corp damage

अंधड़ और बारिश के कारण मंगाली-कालवास मार्ग पर गिरे पेड़, फसलें खराब

Sun, 20 Sep 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
tree fall due to rain and dust evil, corp damage
अंधड़ के कारण पेड़ गिरने बंद हुए मंगाली-कालवास मार्ग से पेड़ हटाती जेसीबी। - फोटो : Hisar
हिसार। पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रही गर्मी के बाद शनिवार को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर तक कड़ी धूप खिली रही और इसके अचानक मौसम बदला और बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर अधिक बारिश होने के कारण कपास व नरमे की फसल में पानी खड़ा हो गया, जिससे फसलें खराब हो गईं।
विज्ञापन

अंधड़ के कारण गांव मंगाली व आसपास के किसानों की नरमे व अन्य फसलें खराब हुई हैं। वहीं, कालवास-मंगाली मार्ग पर बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। देर शाम तक ग्रामीण पेड़ हटाने का काम करते रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री पहुंच गया था, जो पिछले 11 वर्षों में सितंबर माह का सर्वाधिक था।
विज्ञापन

किसानों ने की मुआवजे की मांग
साझा किसान मोर्चा हिसार ब्लॉक एक के प्रधान बलराज सिंह धायल ने बताया कि बारिश के चलते नरमा व अन्य फसलों में काफी मात्रा में पानी खड़ा हो गया है, जिससे फसल का जलना तय है। गांव के किसानों ने कहा कि पहले से ही किसान आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। उस पर से प्रकृति की मार किसानों के आर्थिक हालात और खराब कर देगी। इसलिए सरकार किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा तुरंत प्रभाव से दे। इस मौके पर किसान बलराज धायल, पृथ्वी गोदारा, फकीरचंद भांभू, बल्लू जाट, बनारसी गोदारा, राजाराम डेलू व पटेल डेलू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 सितंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 23 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। अगले दो दिन ओर प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हवाओं के साथ हल्की बारिश या आंशिक बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed