फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nodal officers appointed at every mandi to monitor crop procurement.

Hisar News: फसल खरीद निगरानी के लिए हर मंडी में नोडल अधिकारी नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers appointed at every mandi to monitor crop procurement.
हिसार। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, इसके लिए प्रत्येक मंडी में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों को धान-बाजरे की खरीद, उठान और भुगतान व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों में अब तक 9365 मीट्रिक टन (एमटी) धान और 3544 एमटी बाजरे की खरीद हो चुकी है। बाजरे के लिए किसानों को 2900 रुपये प्रति क्विंटल का भाव सुनिश्चित किया जाएगा जिसमें भावांतर भरपाई योजना के तहत 600 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ शामिल है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए 1 लाख 10 हजार एमटी यूरिया की मांग के मुकाबले 1 लाख 213 एमटी उपलब्ध हुआ है। इसमें से 82386 एमटी आवंटित और 19627 एमटी स्टॉक में है। 30 हजार एमटी डीएपी की मांग के मुकाबले 24276 एमटी प्राप्त हुआ जिसमें 21501 एमटी आवंटित और 2775 एमटी स्टॉक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनपीके की 10 हजार एमटी मांग के मुकाबले 3624 एमटी प्राप्त हुआ, जिसमें 1728 एमटी आवंटित और 1896 एमटी उपलब्ध है। रबी सीजन के लिए 85 हजार एमटी यूरिया और 30 हजार एमटी डीएपी की मांग की गई है। दो दिन पहले एक रैक प्राप्त हुआ है।

अहमदाबाद और जम्मू के लिए हवाई सेवा जल्द
उपायुक्त ने बताया कि महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से विभिन्न स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू हो चुकी है और उड़ान योजना के तहत करीब 15 हजार यात्री सफर कर चुके हैं। जल्द अहमदाबाद और जम्मू की उड़ानें भी शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने की दिशा में कार्य तेज है। इसके बनने से व्यवसाय और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed