फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Transporters' strike impacts vegetable markets, 150 trucks remain off the road

Hisar News: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, सब्जी मंडी में दिखा असर, 150 ट्रक नहीं चले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Transporters' strike impacts vegetable markets, 150 trucks remain off the road
दिल्ली रोड पर हड़ताल के कारण खड़े ट्रक।
हिसार। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक और बीएस-6 वाहनों पर टैक्स लगाए जाने के विरोध में ट्रांसपोर्ट्स की हड़ताल का वीरवार को पहले दिन मिलाजुला असर रहा। हड़ताल के कारण दिल्ली जाने वाले करीब 150 ट्रकों के पहिए थमे रहे। सब्जी मंडी में फल और सब्जियों की आवक प्रभावित हुई। दूध की आपूर्ति पर भी असर दिखा।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि सरकार मनमानी कर रही है। बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध के बाद अब बीएस-6 वाहनों पर ग्रीन टैक्स और एमसीडी टैक्स की वसूली की जा रही है। हड़ताल के कारण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आने-जाने वाले ट्रकों का आवागमन बाधित रहा। दिल्ली से आने वाले सामान की आपूर्ति कुछ हद तक प्रभावित रही। मंडी में दिल्ली मार्ग से महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों से आने वाले फलों के वाहन नहीं पहुंचे। मंडी में केला, नारियल, आम सहित अन्य फलों की आवक आमदिनों की तुलना में कम रही।
विज्ञापन

घटी वाहनों की आवाजाही : हड़ताल के कारण दिल्ली से हिसार के औद्योगिक संस्थानों में आने वाले कच्चे माल की गाड़ियां नहीं पहुंचीं। शुक्रवार व शनिवार को असर ज्यादा देखने को मिलेगा। हड़ताल के कारण दिल्ली रोड पर ट्रक कतारों में खड़े दिखाई दिए। ट्रक ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से कैंटर एसोसिएशन ने दूरी बनाए रखी। हिसार कैंटर एसोसिएशन के प्रधान निशांत गर्ग ने बताया कि यह हड़ताल केवल ट्रक चालकों की थी। कैंटर चालकों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed