फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Train service restored on the Ludhiana route after three and a quarter months.

Hisar News: सवा तीन महीने बाद लुधियाना रूट पर ट्रेन सेवा बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Train service restored on the Ludhiana route after three and a quarter months.
हिसार। लुधियाना रूट पर सोमवार से सवा तीन महीने के बाद ट्रेन सेवा बहाल हो गई। इस रूट पर 21 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद था। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर इंटरलाॅकिंग का काम चल रहा था। इसके चलते इन ट्रेनों को बंद किया था।
विज्ञापन

सोमवार से इन ट्रेनों का संचालन दोबारा से शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन सोमवार से दोबारा शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि 54605 लुधियाना-चूरू पैसेंजर ट्रेन रोजाना दोपहर 2:45 पर लुधियाना से चलकर शाम 7 बजे हिसार और रात 11:45 पर चूरू पहुंचती है। 54604 लुधियाना-हिसार पैसेंजर ट्रेन दोपहर 2:45 लुधियाना से चलकर रात 7:50 बजे हिसार पहुंचती है। 54634 लुधियाना-भिवानी पैसेंजर ट्रेन रोजाना सुबह 5:25 बजे लुधियाना से चलकर 10:15 पर हिसार पहुंचती है।
विज्ञापन

इसके बाद यह दोपहर 12:45 बजे भिवानी पहुंचती है। 54603 हिसार-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन सुबह 5:20 हिसार से चलकर सुबह 9:50 पर लुधियाना पहुंचती है। 54605 चूरू-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन रोजाना सुबह 5 बजे चूरू से चलती है। सुबह 8:05 बजे हिसार पहुंचती है। यहां से रवाना होने के बाद दोपहर 1:45 लुधियाना पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

54635 हिसार-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन रोजाना शाम 4 बजकर 10 मिनट पर हिसार से चलकर 9:15 पर लुधियाना पहुंचती है। पैसेंजर ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
इस रूट पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री हिसार से लुधियाना का सफर करते हैं। हिसार जिले के बरवाला, उकलाना स्टेशन से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed