फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Traders gave ultimatum

Hisar News: व्यापारियों ने दिया अल्टीमेटम, आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 28 को देंगे धरना

Sun, 23 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traders gave ultimatum
हिसार में व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग।
हिसार। व्यापारी नरेश कुमार पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए व्यापारियों ने शनिवार को बैठक की, जिसमें व्यापारियों ने पुलिस को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर 27 मार्च तक आरोपियों को नहीं पकड़ा तो व्यापारी 28 मार्च को सुबह 10 से 12 बजे तक नागोरी गेट पर धरना देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हिसार बंद का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक में हरियाणा व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, बिश्नोई मंदिर मार्केट व न्यू राजगुरु मार्केट के प्रधान राजेंद्र चुटानी, माडल टाउन मार्केट के प्रधान मनोज अरोड़ा, अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, मन्दिर के प्रधान अशोक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। व्यापारियों ने कहा कि 12 मार्च को केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल एसपी से भी मिला। पुलिस को सभी साक्ष्य भी सौंपे गए। इसके बाद भी हमलावरों को नहीं पकड़ा जा रहा।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि जानलेवा हमला करने के बाद दहशत फैलाने के लिए मोबाइल में वीडियो बनाकर डाली। हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि 27 मार्च तक पकड़ा नही गया तो 28 मार्च को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नागोरी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद हिसार बंद किया जाएगा। दिन-दहाड़े व्यापारी नरेश कुमार से मारपीट की गई। उसके बाद भी हमलावर ही दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। पुलिस 10 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed