फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tractor snatched after beating driver, molesting wife

चालक से मारपीट कर ट्रैक्टर छीना, पत्नी के साथ की छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Tractor snatched after beating driver, molesting wife
हिसार। लाडवा-कुटिया मार्ग पर कुछ युवकों ने रास्ता रोककर मिलगेट के एक युवक के साथ मारपीट कर उसका ट्रैक्टर छीन लिया। हमला करने वालों ने चालक की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में 6 नामजद समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मिलगेट के रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। मंगलवार शाम 7 बजे काम कर भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर जा रहा था। लाडवा से कुटिया मार्ग पर गोपाल, राजबीर, सुशी, दीपू, मौली, राजू और 3-4 अन्य ने ट्रैक्टर रुकवाया और मुझे नीचे उतार कर मारपीट की। गोपाल ने मुझको पकड़ लिया और राजबीर ने लोहे की रॉड़ से मेरी कमर पर वार कर दिया। मेरी पत्नी को नीचे उतारकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। गोपाल ने मेरा मोबाइल सड़क पर फेंक दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद मैंने मेरे भाई को फोन करके मौके पर बुलाया। घायल हालत में वह नागरिक अस्पताल लेकर आया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed