फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tractor hits a child going to school on a bicycle, death

Hisar News: ट्रैक्टर ने साइकिल पर स्कूल जा रहे बच्चे का मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tractor hits a child going to school on a bicycle, death
हिसार। हांसी के तोशाम रोड पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल पर स्कूल जा रहे पीयूष (12) को टक्कर मार दी। इसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में हांसी के अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से बच्चे को हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीयूष साइकिल से हरियाणा गोशाला के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। गोशाला के पदाधिकारी विक्की शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ने बच्चे की साइकिल को सीधे टक्कर मारी। इससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शिकायत दी गई है। पीयूष के पिता शिवकुमार गोशाला में ही काम करते हैं। उनके चार बेटियां और दो बेटे थे। पीयूष इन बच्चों में तीसरे पर नंबर था। वहीं इस मामले में हांसी थाने के एसएचओ सदानंद वत्स का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed