फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Took cream due to the influence of the minister, as soon as he left the chair, the corporation administration handed him a broom

Hisar News: मंत्री जी के रसूख से खाई मलाई, कुर्सी जाते ही निगम प्रशासन ने हाथ में झाड़ू थमाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Took cream due to the influence of the minister, as soon as he left the chair, the corporation administration handed him a broom
हिसार। नगर निगम में तैनात सफाई कर्मचारियों में से कई रसूख के चलते अपना मूल काम न कर सुविधा के हिसाब से काम करते हैं। हिसार नगर निगम में भी ऐसे कई कर्मचारी है, जो अधिकारियों, विधायक, मेयर से नजदीकी का फायदा उठाकर सफाई के काम से विरत रहकर सुविधा भोग रहे हैं।
विज्ञापन

एचकेआरएन के तहत तैनात चौकीदार/सफाईकर्मी प्रशांत कभी डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता था पर सोमवार को निगम कार्यालय में झाड़ू थामकर सफाई करता दिखा। बताया जा रहा है कि इनकी स्थानीय विधायक और मंत्री जी से खास पहचान थी। इस वजह से जब तक वह सत्ता में रहे निगम प्रशासन भी इन मेहरबान रहा। इनसे मूल काम से उलट कंप्यूटर ऑपरेटर संबंधी कार्य करवाया जाता रहा। अब विधायक भी बदल गए हैं और मंत्री भी नहीं रहे तो निगम प्रशासन ने प्रशांत को उसका मूल काम देते हुए हाथ में झाड़ू थमा दी है।
विज्ञापन

मंत्री की सिफारिश
प्रशांत ने पूर्व मंत्री की सिफारिश के कारण काफी समय तक बतौर डाटा एंट्री ऑपरेटर काम करता रहा। निगम अधिकारियों ने भी कभी चौकीदार या सफाईकर्मी का काम नहीं करवाया। कुछ समय पहले नगर निगम के एक पुस्तकालय में ड्यूटी देने लगा। लेकिन इस कर्मचारी के खास मंत्री की कुर्सी जाते ही निगम अधिकारियों ने उसे निगम कार्यालय में ड्यूटी देने के लिए बुला लिया। सोमवार को यह कर्मचारी निगम सभागार में झाड़ू लगाता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत मामले की मुख्यमंत्री से कर रखी है शिकायत
प्रशांत की ड्यूटी बदलने को एक शिकायत से जोड़कर भी देखा जा रहा है। प्रशांत ने निगम के ही एक अन्य कर्मचारी पर प्रॉपर्टी टैक्स की फाइल पास करने के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री से भी शिकायत की हुई है। मुख्यमंत्री स्टाफ ने इस मामले को लेकर प्रशांत को चंडीगढ़ भी बुलाया था।


----पद के अनुरूप काम दिया

इस कर्मचारी की चौकीदार कम स्वीपर के पद पर तैनाती हुई थी। पहले इसकी ड्यूटी निगमायुक्त के पास लगाई गई थी। कर्मचारी ने कहा कि अब वह निगम कार्यालय में ही ड्यूटी करना चाहता है। ऐसे में उसे निगम कार्यालय में ही पद के अनुरूप काम दे दिया है। - प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed