फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   tomorrow night weather would be changed

पश्चिमी विक्षोभ के असर से कल रात से बदलेगा मौसम

Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
tomorrow night weather would be changed
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव आएगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील व खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके अलावा कहीं-कहीं अलसुबह व देर रात हल्की धुंध छाने की संभावना है। मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 3 फरवरी की रात से 5 फरवरी के बीच आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं गरज-चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से चार डिग्री ऊपर पहुंच गया। उधर रात के तापमान में भी करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मगर फिर भी यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। सोमवार को हिसार का अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 23.6 व न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री और शनिवार को अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

विभिन्न शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
हिसार 26.5 5.0
अंबाला 21.4 5.4
भिवानी 25.4 7.6
करनाल 21.4 4.0
नारनौल 27.0 4.5
रोहतक 22.5 6.6
सिरसा 24.0 7.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed