फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tomato in Madhya Pradesh, onion in Maharashtra and sarpanch in Panchkula were beaten up in BJP government: Dipendra

भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश में टमाटर, महाराष्ट्र में प्याज और पंचकूला में सरपंच पिट गए : दीपेंद्र

Tue, 04 Apr 2023 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Apr 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Tomato in Madhya Pradesh, onion in Maharashtra and sarpanch in Panchkula were beaten up in BJP government: Dipendra
हांसी (हिसार)। प्रजातंत्र में लाठी-डंडों से नहीं बातचीत और समाधान से सरकार चलती है। भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान हो चुका है। प्रदेश में बेतहाशा और चौतरफा भ्रष्टाचार की लूट मची हुई है। प्रदेश के युवाओं के हिस्से की नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं। भाजपा राज में मध्यप्रदेश में टमाटर, महाराष्ट्र में प्याज और पंचकूला में सरपंच पिट गए। यह कहना है कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का। वे मंगलवार को गांव सिसाय में कांग्रेस पार्टी के नेता जस्सी पेटवाड़ द्वारा आयोजित हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी के लिए कुछ नहीं किया है। किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा तक नहीं मिलता है। हुड्डा ने कहा कि यह पोर्टल की सरकार है। इससे काम चलने वाला नहीं है। आज मंडियों में किसानों की फसलों की खरीद नहीं हो रही है। कांग्रेस सरकार ने गरीब बीपीएल परिवारों को तीन लाख अस्सी हजार 100-100 गज के प्लाट दिए, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई एक भी प्लांट गरीबों को नहीं दिया। पुरानी पेंशन की मांग करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर लाठी चार्ज करवाया। इसके अलावा जो भी कर्मचारी अपने हकों की आवाज उठाता है उस पर भी लाठीचार्ज होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अहम मुद्दा है कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई। हम इससे असहमत है और राजनीतिक लड़ाई अपने हिसाब से लड़ेंगे। सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया। पहले हर दसवां सैनिक हरियाणा से होता था भाजपा ने अग्निपथ योजना लाकर उसे भी खत्म कर दिया है। पूरे प्रदेश में करीब 5 लाख बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री संपत सिंह, प्रेम सिंह मलिक, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, रामभगत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed