{"_id":"572ceeb44f1c1b71275cd4fb","slug":"today-cm-khattar-in-narnond-vikash-railly-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौंद विकास रैली में आएंगे सीएम मनोहरलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौंद विकास रैली में आएंगे सीएम मनोहरलाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 07 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद विकास रैली में आएंगे सीएम मनोहरलाल
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहरलाल शनिवार को जिले के नारनौंद कस्बे में रैली को संबोधित करेंगे। सीएम के साथ उनकी कैबिनेट के सात मंत्री भी नारनौंद में विकास रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे। सीएम नारनौंद में 10 विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
विकास रैली के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसमें सीएम मनोहरलाल मुख्य अतिथि होंगे।
नारनौंद अनाज मंडी में होने वाली रैली में सीएम की ओर से नारनौंद को उपमंडल का दर्जा देने का एलान होने की संभावना है। कैप्टन अभिमन्यु की ओर से आयोजित रैली में सीएम के साथ कई मंत्री आएंगे। शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, कृषि मंत्री ओपी धनखड, पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह, परिवहन मंत्री कृष्णदेव पंवार, जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम दास सर्राफ, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीएम की ओर से नारनौंद में करीब 110 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखवाई जाएगी। सीएम की ओर से नारनौंद के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणाएं करने की संभावना जताई गई है। विकास रैली के लिए कैप्टन अभिमन्यु पिछले दो दिन से खुद अपने हलके के गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को रैली का न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
बास की पुलिस चौकी बनेगी थाना
बास गांव में पुलिस चौकी को पुलिस थाना बनाने की मांग भी सरकार को भेजी गई है। सीएम की ओर से इस पर एलान किया जा सकता है। इस बारे में पुलिस की ओर से रिपोर्ट ली गई। जिसमें पुलिस प्रशासन ने बास में पुलिस थाना खोलने पर सहमति जाहिर की है।
जीजेयू के बाद रैली में जाएंगे सीएम
सीएम मनोहरलाल स्टेट हेलीकॉप्टर से करीब साढे़ 9 बजे हिसार एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां डीसी निखिल गजराज उन्हें रिसीव करेंगे। सीएम जीजेयू में छात्रावास का उद्घाटन व सी-डी टाइप आवास की आधार शिला रखेंगे। इसके बाद करीब सवा दस बजे वह नारनौंद के लिए रवाना होंगे।
तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए
सीएम के कार्यक्रम के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट हिसार एयरपोर्ट, एक हांसी तथा एक ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नारनौंद अनाज मंडी में नियुक्त रहेंगे। सभी जगह पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा।