फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   To solve electricity related problems dial 9050960500

Hisar News: बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए डायल करें 9050960500

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
To solve electricity related problems dial 9050960500
हिसार। हिसार सर्कल में 441898 बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक्सईएन सेफ्टी का व्हाट्सएप नंबर संकटमोचक बनेगा। बिजली निगम ने व्हाट्सएप नंबर 9050960500 जारी किया है, जिसमें बिजली संबंधित समस्याएं, जिनमें कहीं भी लटकते व जले तार, ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट, मीटर में आई तकनीकी खामियां सहित अन्य समस्याओं की वीडियो-फोटाे को अपलोड होगी तो उसका समाधान होगा। इस पर नजर रखने के लिए एक्सईएन सेफ्टी पद पर अधिकारी मंजू पूनिया को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

एक्सईएन-एसडीओ-जेई पर बिजली संबंधित कार्यों को लेकर दबाव बना रहता है, जिसको कम करने के लिए बिजली निगम के एमडी ने एक्सईएन सेफ्टी नाम से एक अधिकारी को नियुक्त किया है। जो विशेषकर व्हाट्सएप नंबर पर भी नजर रखेगा। एक्सईएन सेफ्टी अधिकारी अपनी रिपोर्ट हिसार सर्कल के एसई को रिपोर्ट करेगी।व्हाट्स एप नंबर पर आने वाली शिकायतों का वीडियो-फोटो अपलोड होेने पर संबंधित एक्सईएन-एसडीओ-जेई ने क्या कदम उठाए है उसका विवरण भी एक्सईएन सेफ्टी अधिकारी को रखना होगा। पूरा ब्योरा अपडेट रखने के लिए एक रजिस्टर लगाया जाएगा। मुख्य अभियंता ऑपरेशन पूरे क्षेत्र के लिए समेकित रिपोर्ट तैयार करेगा। इस रिपोर्ट को घातक और गैर-घातक दुर्घटनाओं के लिए मासिक ऑल टाइम डायरेक्टर्स बैठक के एजेंडे में शामिल कर अपडेट करेंगे।
विज्ञापन







हिसार सर्कल में बिजली उपभोक्ताओं का विवरण

घरेलू कनेक्शन - 366291
गैर घरेलू कनेक्शन - 47989
ट्यूबवेल मीटर कनेक्शन - 20505

- ट्यूबवेल बिना मीटर कनेक्शन - 1734

- औद्योगिक बिजली कनेक्शन एचटी - 543
- औद्योगिक बिजली कनेक्शन एलटी - 3293
- वाटर वर्क्स बिजली कनेक्शन - 748

- सिंचाई बिजली कनेक्शन - 21

- घरेलू-दुकानें मिश्रण कनेक्शन - 58
- रेलवे बिजली कनेक्शन - 5
- अन्य बिजली कनेक्शन - 711

- सभी कैटेगरी के बिजली कनेक्शन की संख्या - 441898





मुख्यालय की ओर से व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है, जिसमें कोई भी उपभोक्ता बिजली संबंधित समस्या की वीडियो-फोटो अपलोड करेगा तो चुटकियों में निवारण होगा। संबंधित व्हाट्सएप नंबर की निगरानी एक्सईएन सेफ्टी पद के अधिकारी की रहेगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमबीर, एसई, बिजली निगम, हिसार सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed