फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   To deal with the jam, slip roads will be built on both sides of Rajgarh Road.

Hisar News: जाम से निपटने के लिए राजगढ़ रोड पर दोनों तरफ बनेंगे स्लिप रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
To deal with the jam, slip roads will be built on both sides of Rajgarh Road.
हिसार। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही राजगढ़ रोड स्थित नहर पर बने पुलिस नाके के पास दोनों ओर स्लिप रोड बनाने की तैयारी है। ये स्लिप रोड साउथ बाईपास से जुड़ेंगे। बुधवार को नगर निगम, बीएंडआर व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि स्लिप रोड को लेकर एक कंसलटेंट हायर किया जाएगा, जो विजिबिलिटी चेक करने से लेकर रोड का डिजाइन तैयार करने का काम करेगा। बता दें कि अभी राजगढ़ रोड नाके पर स्लिप रोड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण से ट्रैफिक लाइट रेड होने पर जाम लग जाता है। स्लिप रोड बनने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। लघु सचिवालय की तरफ दोनों साइड स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे साउथ बाईपास की ओर जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक लाइट पर रुकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर का पहला स्लिप रोड वाला चौराहा बनेगा
अभी तक शहर के किसी भी चौराहे पर स्लिप रोड नहीं है। इस तरह से राजगढ़ रोड नाके वाला चौराहा शहर का पहला ऐसा चौराहा होगा, जिस पर स्लिप रोड की सुविधा होगी। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर रामजीलाल, एक्सईन संदीप धुंधवाल, जनस्वास्थ्य विभाग से एसई टीआर पंवार, जेई संजय दूहन व बीएंडआर से एसडीओ दलबीर राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed