{"_id":"69307d7a0915f66f5507fb71","slug":"tips-to-avoid-cyber-crimes-were-given-to-the-students-in-the-government-school-of-village-sultanpur-hisar-news-c-21-hsr1020-762814-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव सुल्तानपुर के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को दिए साइबर अपराधों से बचने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव सुल्तानपुर के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को दिए साइबर अपराधों से बचने के टिप्स
विज्ञापन
हांसी। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने गांव सुल्तानपुर के राजकीय स्कूल में साइबर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य सिपाही प्रवीन ने विद्यार्थियों व स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रकार, उनसे होने वाले नुकसान व बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति का डिजिटल माध्यमों से जुड़ाव बढ़ रहा है, इसलिए साइबर अपराधों के खतरों को समझना और स्वयं को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के रोकथाम हेतु हांसी पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सके।
मुख्य सिपाही प्रवीन ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर महीने के प्रथम बुधवार को विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की किसी भी घटना में पीड़ित व्यक्ति तुरंत नेशनल साइबर शिकायत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शीघ्र शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना व नजदीकी पुलिस स्टेशन में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।