फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tikri border open: 36 km journey and time for passengers, 10 liters of diesel will be saved for roadways

टीकरी बॉर्डर खुला : यात्रियों का 36 किमी का सफर और समय तो रोडवेज का बचेगा 10 लीटर डीजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tikri border open: 36 km journey and time for passengers, 10 liters of diesel will be saved for roadways
हिसार। किसान आंदोलन स्थगित होने से दिल्ली जाने वाला टीकरी बार्डर खुल चुका है। अब यात्रियों का जहां 36 किलोमीटर का सफर और समय बचेगा, वहीं रोडवेज को करीब 10 लीटर डीजल की बचत होगी। अब दिल्ली जाने वाली बसें बहादुरगढ़ से सीधी दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

उधर, टोल खुलने से टोल कंपनियां टोल टैक्स के रेट बढ़ाने की तैयारी में है। ऐसे में रोडवेज का किराया भी बढ़ने की संभावना बनी है, लेकिन अभी तक रोडवेज अधिकारियों के पास रोडवेज का किराया बढ़ाने की अधिकारिक सूचना नहीं है।
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर बंद होने से दिल्ली जाने वाली बसें बहादुरगढ़ से कट लगाकर आसपास के गांव से होते हुए 18 किलोमीटर अलग से चलकर दिल्ली पहुंचती थी। अप-डाउन करने पर 36 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। करीब एक साल परेशानी झेलने के बाद अब यात्रियों और चालक-परिचालकों को छुटकारा मिल गया है। हिसार डिपो की 11 बसें प्रतिदिन हिसार से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। वहीं सिरसा, फतेहाबाद सहित अन्य डिपो की करीब 15 बसें हिसार होते हुए दिल्ली जाती हैं। टीकरी बॉर्डर का रास्ता खुलने पर हिसार डिपो को प्रतिदिन एक साइड का 55 लीटर तेल की बचत हुई है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन करीब 2 हजार सवारियां हिसार से दिल्ली के लिए आवागमन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर का रास्ता खुलने से राहत मिली है। रास्ता बंद होने से हमारी बसें करीब 18 किलोमीटर अतिरिक्त रास्ता तय करके दिल्ली बस स्टैंड तक पहुंचती थी। इससे अतिरिक्त तेल की भी खपत होती थी। सवारियों सहित हमारे चालक व परिचालक भी परेशान होते थे। अब रास्ता खुलने से एक तो अप-डाउन के 36 किलोमीटर की बचत होगी व तेल भी खपत भी बचेगी। - अनिल चौपड़ा, यातायात प्रबंधक, रोडवेज

अभी तक किराया बढ़ाने की हमारे पास कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। सूचना आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे की कितने किलोमीटर के अनुसार कितना किराया बढ़ाया जाएगा। - सुरेंद्र कुमार, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed