{"_id":"58519f914f1c1bad5d64ae67","slug":"tie-of-collegium-election-will-be-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाई हुए कॉलेजियम सदस्यों के लिए दोबारा होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाई हुए कॉलेजियम सदस्यों के लिए दोबारा होगा मतदान
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Thu, 15 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट एजुकेेशन सोसायटी के कॉलेजियम के दस सदस्यों के लिए दोबारा मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही तारीखों का एलान किया जाएगा। चुनाव के लिए डीआरओ ब्रह्मजीत अहलावत को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जाट एजुकेशन सोसायटी के कॉलेजियम के सदस्यों को लेकर चंडीगढ़ की ओर से फैसला आ गया है।
बराबर वोट हासिल करने वाले कॉलेजियम सदस्यों का दोबारा से मतदान कराया जाएगा। कुल 200 में से 8 कॉलेजियम सदस्य बराबर वोट मिले थे। दो कॉलेजियम सदस्य के बैलेट पेपर गलत छप गए थे। इस कारण इनके चुुनाव नहीं हो सके थे। निर्वाचन अधिकारी ने कॉलेजियम के टाई हुए सदस्यों के चुनाव के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। बराबर वोट हासिल करने वाले 16 सदस्यों में से 13 ने दोबारा वोटिंग के लिए मांग रखी थी। सोसायटी एक्ट में बराबर वोट हासिल करने पर क्या करना है इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। इस कारण चंडीगढ़ कोआपरेटिव सोसायटी के रजिस्ट्रार से लीगल ओपिनियन मांगी थी। इस बारे में बुधवार को फैसला लिया गया कि सभी दस कॉलेजियम सदस्य के लिए दोबारा से मतदान कराए जाएंगे। जिसके लिए जिला राजस्व अधिकारी ब्रह्मजीत अहलावत को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। इसके बाद वोटिंग कराई जाएगी।
13 नवंबर को चुन लिए थे 190 सदस्य
जाट एजुकेशन सोसायटी में करीब 5600 से अधिक मतदाताओं में से 200 कॉलेजियम सदस्य चुनने के लिए नवंबर माह के पहले सप्ताह में नामांकन लिए गए थे। इसके बाद जाट कॉलेज में 13 नवंबर को वोटिंग के जरिए 190 सदस्य चुन लिए गए थे।
विज्ञापन
इनेलो-भाजपा में होगी प्रधानगी की जंग
करीब चार साल बाद जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव हो रहे हैं। जाट संस्थाओं में अब तक इनेलो का प्रभाव रहा है। फिलहाल परिस्थितियां बदली हुई हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से भी प्रधान के लिए दावा किया जाएगा। इनेलो की ओर से पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, पूर्व प्रधान सुनील लांबा, पूर्व प्रधान टेकचंद कुंडू, कृष्ण गोदारा, अजमेर ढांडा दावेदार होंगे। भाजपा की ओर से पूर्व जिला प्रधान केएल रिणवा, मनदीप मलिक, एडवोकेट योगेश सिहाग प्रमुख रहेंगे।