{"_id":"67f18c10b19f26047d04addc","slug":"tickets-available-for-hisar-to-delhi-on-14-april-hisar-news-c-21-hsr1012-599574-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 14 अप्रैल को दिल्ली के लिए टिकट उपलब्ध, हिसार से अयोध्या-दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन रहेगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 14 अप्रैल को दिल्ली के लिए टिकट उपलब्ध, हिसार से अयोध्या-दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन रहेगी उड़ान
Sun, 06 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को आप यात्रा करना चाहते हैं तो दिल्ली के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। दिल्ली के लिए 1374 रुपये में आप हवाई सेवा का लुत्फ ले सकेंगे। अगर आप अयोध्या जाना चाहते हैं तो आपको 18 अप्रैल या अन्य किसी दिन का विकल्प चुनना होगा। हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई जहाज उड़ान भरेगी। हर शुक्रवार व रविवार को सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन दो दिन में आप हिसार से दिल्ली, दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। हिसार से अयोध्या तथा दिल्ली के लिए किराया व शेड्यूल डीजीसीए से मंजूर होने के बाद एलायंस कंपनी ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
शनिवार को हिसार एयरपोर्ट पर दो चेकिंग काउंटर केबिन बनाए गए हैं। इन काउंटर पर ही यात्रियों की जांच होगी। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। पीएम के कार्यक्रम को लेकर 12 अप्रैल को एसपीजी एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। एसपीजी की निगरानी में दो दिन तक सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। एयरपोर्ट से ट्रायल रन किया जाएगा। वन्य प्राणी विभाग की ओर से एयरपोर्ट परिसर से वन्य प्राणियों को पकड़ने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
लोगों को पीएम की रैली के लिए दिया न्योता
मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन और पीएम मोदी की रैली के लिए लोगों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा हिसार से हवाई सेवा का उद्घाटन करना हरियाणा के लिए एतिहासिक पल होगा।