फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thunderstorms and rain likely in the state from the 21st to the 23rd.

Hisar News: प्रदेश में 21 से 23 तक आंधी-बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms and rain likely in the state from the 21st to the 23rd.
हिसार। हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 21 से 23 तक फिर से आंधी- बारिश के आसार हैं। वहीं, इस बार मानसून देरी से पहुंचने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 18 जून को आंधी- बारिश के बाद रात के तापमान में गिरावट आया है। 19 जून को मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। 20 जून को दिन भर बादलों का प्रभाव रहा। शनिवार को हिसार, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम,फरीदाबाद, पलवल में आंधी के साथ बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। शेष हरियाणा में बादलों की आवाजाही और तेज़ गति की हवाओं की गतिविधियां देखने को मिली।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में इसी क्रम में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 21 जून को सक्रिय होने से हरियाणा ,दिल्ली में 21-23 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पंजाब, राजस्थान ,हरियाणा ,एनसीआर, दिल्ली में आंधी और बिखराव वाली बारिश की प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। सुस्त चल रहे मानसून में 27 जून के बाद तेजी आने की संभावना बन रही है। इस बार हरियाणा में मानसून जून में नहीं आएगा। मानसून में देरी होने के आसार हैं। जुलाई महीने में मानसून आएगा। 27 जून को ही अनुमान लगा सकेंगे कि हरियाणा में मानसून कब तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed