{"_id":"69839020cc1b1268660512af","slug":"three-youths-attacked-with-sticks-axes-and-bricks-on-canal-track-fir-registered-against-7-including-three-named-hisar-news-c-21-hsr1020-804716-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नहर की पटरी पर तीन युवकों पर लाठी-गंडासी व ईंट से जानलेवा हमला, तीन नामजद समेत 7 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नहर की पटरी पर तीन युवकों पर लाठी-गंडासी व ईंट से जानलेवा हमला, तीन नामजद समेत 7 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
नारनौंद। कस्बे में नहर की पटरी पर घूम रहे तीन युवकों पर हथियारों से लैस बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। लाठी, गंडासी और ईंट से किए गए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले नारनौंद के नागरिक अस्पताल और बाद में हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर तीन नामजद समेत चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल अजय निवासी वार्ड नंबर चार नारनौंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह टोल प्लाजा पर कार्यरत है। उसने बताया कि एक फरवरी की शाम करीब आठ से नौ बजे के बीच वह अपने साथी अभिषेक और उपदेश के साथ नारनौंद नहर की पटरी पर टहल रहा था। इसी दौरान बिंद्र और अमित अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से वहां पहुंचे और उनकी ओर दौड़ पड़े। अजय के अनुसार बिंद्र के हाथ में बंदूक थी।
इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक भी मौके पर पहुंचे, जिनमें एक मोनू लोहान था। आरोप है कि उनके हाथों में लाठी और गंडासी थी। सभी ने मिलकर तीनों युवकों पर हमला कर दिया। अजय ने बताया कि मोनू लोहान ने बिंडे से उसके सिर और दाहिनी बाजू पर वार किया, जबकि बिंद्र ने उसके सिर पर ईंट मार दी। हमले में अभिषेक और उपदेश को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। घायल ने हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई है। उसके अनुसार बिंद्र का पहले अभिषेक के साथ झगड़ा हो चुका था। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में अजय को तीन चोटें दर्ज की गई हैं। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने अजय के बयान पर बिंद्र, अमित, मोनू लोहान और 4 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।