फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three-way contest for the post of President in the Bar Association election.

Hisar News: बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three-way contest for the post of President in the Bar Association election.
नारनौंद। बार एसोसिएशन नारनौंद के वार्षिक चुनाव में प्रधान पद का मुकाबला चुनाव से एक दिन पहले रोचक हो गया। प्रधान पद के दो दावेदार एवं पूर्व प्रधान ज्ञान प्रकाश लोहान और दीपक लोहान ने प्रत्याशी कुलदीप अहलावत को समर्थन दे दिया। दाेनों ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। इसके बाद प्रधान पद के लिए कुलदीप अहलावत, प्रदीप लोहान और अर्जुन ढांडा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।
विज्ञापन

सचिव पद पर गौरव लोहान और अमित बंसल के बीच सीधा मुकाबला होगा। रिटर्निंग अधिकारी कुलदीप भाटीवाल ने बताया कि चुनाव शुक्रवार को होगा। नारनौंद बार एसोसिएशन के 121 सदस्यों की सूची पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल, चंडीगढ़ को भेजी गई थी।
विज्ञापन

वीरवार को बार काउंसिल ने कुलदीप अहलावत का वोट मान्य घोषित कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कर लिया। यदि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक काउंसिल से अंतिम मतदाता सूची प्राप्त नहीं होती है तो 122 सदस्यों की सूची के आधार पर मतदान कराया जाएगा। अंतिम सूची मिलने पर उसी के अनुसार चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए :

उपप्रधान पद पर सुमेश देवी, सह सचिव पद पर पूनम दूहन, कोषाध्यक्ष पद पर सन्नी वर्मा और लाइब्रेरियन पद पर राहुल खुराना निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इन चारों पदों के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed