फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three super sucker machines worth Rs 2.55 crore will strengthen the city's sanitation system.

Hisar News: 2.55 करोड़ की तीन सुपर सकर मशीनों से मजबूत होगी शहर की सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three super sucker machines worth Rs 2.55 crore will strengthen the city's sanitation system.
मंत्री रणबीर गंगवा सुपर सकर मशीन को जनता को समर्पित करते हुए। 
हिसार। शहर की स्वच्छता और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगभग 2.55 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई तीन सुपर सकर मशीनें शनिवार से काम में लगा दी गईं। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ड्रेनेज और सीवर लाइनों की सफाई का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मशीनें शहर की सफाई व्यवस्था को नई मजबूती देंगी और सीवर व ड्रेनेज प्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाएंगी। मशीनों में 120 मीटर पाइप लंबाई वाली सक्शन-कम-जेटिंग यूनिट, 10 हजार लीटर क्षमता का सक्शन डंप टैंक और 9 हजार लीटर का अतिरिक्त जल टैंक लगाया गया है।
विज्ञापन

ये मशीनें 2000 मिमी व्यास तक की सीवर लाइनों और बरसाती नालों की डी-सिल्टिंग व डी-चोकिंग करने में सक्षम हैं। हाई प्रेशर हाइड्रोलिक तकनीक से सीवर जाम हटाने के साथ कचरे और गाद का सुरक्षित संग्रहण व परिवहन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, अजयकांत जांगड़ा, ललित शर्मा, अभिषेक शर्मा और एसई तरुण गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सावित्री जिंदल ने जताया आभार
हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने सुपर सकर मशीनों के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री रणबीर गंगवा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ-स्वस्थ हिसार के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे शहर की स्वच्छता व पर्यावरण में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed