{"_id":"649491ca5626dc737b0b74e4","slug":"three-mobiles-found-in-the-private-part-of-the-prisoner-who-returned-from-the-hospital-hisar-news-c-21-1-hsr1007-162740-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अस्पताल से जेल लौटे बंदी के प्राइवेट पार्ट में मिले तीन मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अस्पताल से जेल लौटे बंदी के प्राइवेट पार्ट में मिले तीन मोबाइल
Thu, 22 Jun 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
हिसार। टाउन पार्क के पास केंद्रीय कारागार एक के बंदी को बीमारी के चलते नागरिक अस्पताल में पुलिस कस्टडी में रखा गया। वीरवार दोपहर को बंदी को उपचार के बाद जेल भेजा गया। इस दौराान ड्योढ़ी में डिटेक्टर मशीन के जरिये तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान बंदी ने प्राइवेट पार्ट में एक नहीं, दो नहीं, पूरे 3 मोबाइल फोन छुपा रखे थे। बाद में उसे दोबारा सिविल अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सकों ने उसके प्राइवेट पार्ट से मोबाइल निकाले। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेल प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत में कहा कि बंदी को वीरवार सुबह उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब 12.30 बजे उसे वापस जेल ले गए। जेल के गेट के पास ड्योढ़ी में वार्डर दिलबाग और तिलकराज ने उसकी तलाशी ली। डिटेक्टर मशीन के जरिये पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ सामान है। पूछताछ में बंदी ने बताया कि उसने मोबाइल फोन छुपा रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल ले जाकर बंदी का एक्सरे कराया। फिर डॉक्टरों ने बंदी के प्राइवेट पार्ट से मोबाइल फोन निकाले। संवाद