फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three bike-riding youths opened fire at a house in Prem Colony, the incident was captured on CCTV.

Hisar News: प्रेम कॉलोनी में बाइक सवार तीन युवकों ने घर पर की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three bike-riding youths opened fire at a house in Prem Colony, the incident was captured on CCTV.
हिसार। प्रेम कॉलोनी में बुधवार रात बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने एक घर पर फायरिंग की। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह आईटीआई चौक पर चिकन कॉर्नर चलाते हैं। 12 नवंबर की रात परिवार सहित जींद से लौटने के बाद सभी सो गए थे। रात करीब एक बजे पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी, जिसे उन्होंने शादी समारोह की मानकर अनदेखा कर दिया। सुबह बेटे रजत ने जिम जाते समय सीढ़ियों में टूटे कांच और शीशे पर गोली के निशान देखे। घर के बाहर सड़क पर दो गोलियों के खोल भी मिले। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक बाइक पर आते, फायरिंग करते और फरार होते दिखे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed