फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three assailants of policeman sentenced to one year

पुलिस कर्मी पर बियर की बोतल से हमला करने वाले तीन दोषियों को सुनाई एक-एक साल की सजा-Cordination 20-01-23

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three assailants of policeman sentenced to one year
हिसार। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने पुलिसकर्मी के तीन हमलावरों को एक साल की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्तों पर 1800 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

इस घटना के संबंध में 15 जून 2019 को ईएचसी धर्मबीर ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत में आजाद नगर निवासी पुलिस विभाग में ईएससी के पद पर कार्यरत धर्मबीर ने बताया था कि उसकी ड्यूटी अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी में है। 14 जून की रात को एसपीओ सुरेंद्र और जगबीर के साथ रात गश्त पर थे। रात करीब दो बजे सुखदा अस्पताल के पास एक कार आकर रुकी, उसमें तीन युवक थे। जब उनके नाम पूछे तो गोबिंद नगर निवासी सन्नी उर्फ रोहित, अंशु और पानीपत निवासी सन्नी बताया। इस दौरान उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया और धर्मबीर पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। अदालत ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर तीन-तीन महीने की सजा, पुलिसकर्मी पर हमला करने पर एक-एक साल की सजा, एक-एक हजार रुपये जुर्माना और मारपीट मामले में 6-6 महीने की सजा और 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed