फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused convicted of attempt to murder in Hisari

हिसार: हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी दोषी करार, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा

Sun, 29 May 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 02:26 AM IST
सार

इस संबंध में नानू थाना में अक्टूबर, 2013 को केस दर्ज हुआ था। गौरतलब रहे कि नारनौंद के वार्ड नंबर 3 निवासी प्रवीण उर्फ सोनू ने पुलिस को शिकायत दी थी।  

विज्ञापन
Three accused convicted of attempt to murder in Hisari
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक गोयल की अदालत ने हत्या प्रयास के मामले में नारनौंद के राजपाल, जोगेन्द्र और श्यामलाल को जिला अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत दोषियों को सोमवार को सजा सुनाएगी। इस संबंध में नानू थाना में अक्टूबर, 2013 को केस दर्ज हुआ था। गौरतलब रहे कि नारनौंद के वार्ड नंबर 3 निवासी प्रवीण उर्फ सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह जींद रोड पर पंक्चर की दुकान चलाता है।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। उसका छोटा भाई देवेंद्र उसे खाना देने आ रहा था। जब वह दुकान के पास पहुंचा तो राजपाल, राजेश, जोगेंद्र, सुभाष, श्यामलाल, उसका बेटा व संतोष लाठी, डंडे व तेज धारदार हथियार लेकर आये। उन्होंने हम दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। प्र
विज्ञापन


वीण डरकर पिता को बुलाने चला गया। जब वह अपने पिता को बुलाकर लाया तो हमलावरों ने उसके भाई को बंधक बना रखा था और वे उस पर हमला कर रहे थे। कुनबे के लोगों ने आकर हमें छुड़ाया। हमलावर जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौंद थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। अदालत ने मामले में राजपाल, जोगिंद्र व श्यामलाल को दोषी करार दिया है। अदालत ने बाकी चार आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed