फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused arrested for bank robbery, 28 lakh theft revealed at Sarv Haryana Gramin Bank

Hisar News: बैंक में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में 28 लाख की चोरी का खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for bank robbery, 28 lakh theft revealed at Sarv Haryana Gramin Bank
हिसार के अग्रोहा के बैंक से हुई चोरी का हिसार में खुलासा करते एएसपी मयंक मुदगिल। अमर उजालासहायक
हिसार। अग्रोहा क्षेत्र के नंगथला गांव के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में हुई करीब 28 लाख रुपये की चोरी के मामले में बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य अभी फरार हैं। हालांकि, अभी तक चोरी की गई नकदी बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में बिहार के मुंगेर जिले के गांव चारगांव निवासी कुंदन कुमार (27), बिहार के भागलपुर जिले के मंदिरविल गांव निवासी गौतम कुमार (34) और पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी सूरज मिस्त्री (27) शामिल हैं। सभी को अदालत में पेश कर आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि बाकी तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम के फर्रुखनगर से किया गिरफ्तार
एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि चोरी की वारदात में कुल छह चोर शामिल थे। तीनों आरोपियों को 20 जनवरी को गुरुग्राम के फर्रुखनगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का पीछा पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुरुग्राम तक किया गया। साइबर पुलिस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई, और आखिरी लोकेशन फर्रुखनगर में मिली। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि चोरी की गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की रेकी कर बनाई योजना
एएसपी ने बताया कि गौतम 2020 से कुरुक्षेत्र में धान का छिलका उठाने का काम करता रहा है। उसके खिलाफ अंबाला में 2023 में बैंक में चोरी का मामला दर्ज है और 2024 में वह अंबाला जेल में भी रह चुका है। वहीं, सूरज झारखंड की कोयला खदान में काम करता है। पुलिस जांच में पता चला कि सभी आरोपी आपस में परिचित हैं और पंजाब-हरियाणा में धान उठाने का काम करते थे। आरोपियों ने योजना बनाई कि बैंक रेकी कर चोरी करेंगे। कुंदन अक्सर सिरसा, बरवाला, अग्रोहा और नरवाना जाता था। इसी दौरान उसने नंगथला गांव की बाहरी ओर बैंक देखा और अपने साथियों को बताया। आरोपियों ने बैंक को दो दिन पहले रेकी किया, पिछली दीवार तोड़कर स्ट्रांग रूम में घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

-----------
यह था मामला
12 जनवरी को बैंक की शाखा नगंथला में चोरों ने स्ट्रांग रूम में प्रवेश कर 27,92,130 रुपये की नकदी चोरी की। चोरी से पहले फ्रंट गेट कैमरा और डीवीआर व स्ट्रांग रूम के तार क्षतिग्रस्त कर दिए गए। चोरों ने केवल 50,005 रुपये तिजौरी में ही छोड़े। घटना की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। 10 दिन के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed