फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Threatened to kill Sub Tehsildar misbehaved

उप तहसीलदार से दुर्व्यवहार कर दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill Sub Tehsildar misbehaved
रोड़ी (सिरसा)। पुलिस ने कालांवाली के उप तहसीलदार की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, दुर्व्यवहार करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप मेें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कालांवाली के उप तहसीलदार अजय मलिक ने बताया कि वे गांव फग्गू में खाल निर्माण के लिए कब्जा कार्रवाई के लिए गए थे। न्यायालय के निर्देशानुसार उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव फग्गू निवासी रामचंद्र उर्फ रामा अपने लड़कों हरमंद्र व जितेंद्र, अपने भतीजे सचिन व एक अन्य के साथ मौके पर आ गया और कहा कि वह उन्हें अपने खेत में खाल नहीं बनाने देगा। इस पर उप तहसीलदार ने कहा कि ये सरकारी कार्य है और इस बारे उसे पहले नोटिस भेजकर अवगत भी करवाया गया था। इसलिए वह इस कार्य में दखल न दे, लेकिन आरोपी नहीं माने और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ट्रैक्टर के आगे लेट गए और कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। इसके अलावा आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। रोड़ी थाना प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि पुलिस ने उप तहसीलदार की शिकायत के आधार पर पांचों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed