फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Threat: Will shoot if I set foot in Sultanpur village, Fear: Student commits suicide by hanging himself

धमकी : सुलतानपुर गांव में पैर रखा तो गोली मार देंगे, डर : छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Threat: Will shoot if I set foot in Sultanpur village, Fear: Student commits suicide by hanging himself
हिसार। बालावास गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र 21 वर्षीय साहिल ने रविवार शाम कमरे में चुनरी का फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि दो युवकों ने छात्र को गोली मारने की धमकी दी थी, जिससे वह सहम गया था। पुलिस ने मृतक के पिता इंद्रजीत के बयान पर अशोक और संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, शस्त्र अधिनियम और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बालावास निवासी इंद्रजीत ने बताया कि छोटा बेटा साहिल नलवा राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। रविवार सुबह सात बजे सुल्तानपुर गांव के अशोक और संदीप भाई लख्मीचंद के घर पर आए। उन्होंने फोन कर उसे और साहिल को वहां बुलाया। आरोपियों ने कहा कि वे रिश्ते की बात करने आए हैं। थोड़ी देर बाद संदीप ने पिस्तौल निकाली और साहिल को धमकाते हुए कहा कि अगर सुल्तानपुर में दोबारा पैर रखा तो पिता-पुत्र को गोली मार देंगे। इसके बाद आरोपी चले गए। धमकी से सहमे साहिल ने रविवार शाम को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। एसआई चांदीराम ने बताया कि इंद्रजीत की शिकायत पर अशोक और संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed