फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thousands of youth arrived in Hisar DHBVN to join Lineman, Assistant Lineman, 50 help desk set up

Hisar: डीएचबीवीएन में लाइनमैन, असिस्टेंट लाइनमैन की ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे हजारों युवा, 50 हेल्प डेस्क लगाई

Thu, 08 Feb 2024 11:53 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में लाइनमैन और असिस्टमेंट लाइनमैन पद पर आज ज्वाइनिंग दी जाएगी। युवाओं को उनके जिले व उनकी वरीयता के अनुसार जिलों का आंवटन किया गया है।

विज्ञापन
Thousands of youth arrived in Hisar DHBVN to join Lineman, Assistant Lineman, 50 help desk set up
हिसार में युवाओं की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में लाइनमैन और असिस्टमेंट लाइनमैन की भर्ती के लिए करीब चार हजार से अधिक युवा पहुंचे। वीरवार सुबह 8 बजे से ही युवा पहुंचने लगे थे। दस्तावेजों की जांच के बाद युवाओं को ज्वाइनिंग दी जा रही है। युवाओं के दस्तावेज की जांच और ज्वाइनिंग देने के लिए 50 हेल्प डेस्क लगाई गई हैं। बायोमीट्रिक जांच के बाद युवाओं को ज्वाइनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी की परीक्षा का अंतिम परिणाम पिछले सप्ताह जारी किया गया था। जिसमें करीब 8 हजार से अधिक लाइनमैन तथा असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर नियुक्ति हुई है। इन युवाओं को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में ज्वाइनिंग दी जाएगी। युवाओं को उनके जिले व उनकी वरीयता के अनुसार जिलों का आंवटन किया गया है।
विज्ञापन


चयनित किए गए युवाओं को मोबाइल पर संदेश भेजकर 8 फरवरी को ज्वाइन करने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद युवा सुबह 8 बजे ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के विद्युत नगर स्थित मुख्यालय में पहुंचना शुरु हो गए है। युवाओं के दस्तावेज की जांच के बाद उन्हें ज्वाइनिंग दी जा रही है। मुख्य सभागार में युवाओं के दस्तावेज की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें दसवीं, बारहवीं की मूल अंक तालिका, आईटीआई डिप्लामा के मूल दस्तावेजों की जांच की गई। युवाओं को उनके रोल नंबर के अनुसार बुलाया गया। इसके बाद 8 अलग अलग कमरों में कर्मियों की टीम युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर दे रही थी। करी240 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी ज्वाइनिंग की प्रक्रिया के लिए लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed