फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thieves took mobile by breaking the shutter of the shop in Hansi

हांसी में दुकान का शटर तोड़ मोबाइल ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Thieves took mobile by breaking the shutter of the shop in Hansi
हांसी। शहर के त्रिकोना पार्क के नजदीक शनिवार रात एक दुकान का शटर तोड़ चोर करीब 40 हजार के मोबाइल चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी मुकेश कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे उनकी दुकान का चोरों ने शटर तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि उनकी दुकान के पड़ोसी ने रात करीब दो बजे सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी देखी। उसने बताया कि गाड़ी में पांच लोग सवार थे। जब उसने देखा की मोबाइल की दुकान का शटर व शीशा टूटा हुआ है तो उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठ फरार हो गए। सूचना पर जब मुकेश मौके पर पहुंचा तो दो मोबाइल सड़क पर पड़े मिले। हालांकि दुकान में सिर्फ सस्ते फोन रखे थे, महंगे फोन वह रोजाना घर ले जाता था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed