{"_id":"695ea5d03f5c6cae3303ed29","slug":"thieves-broke-into-the-house-woman-caught-one-of-them-hisar-news-c-21-hsr1020-786078-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, महिला ने एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, महिला ने एक को दबोचा
विज्ञापन
हिसार। शहर के कैमरी गांव में बुधवार दोपहर दो चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। हालांकि, इस दौरान मकान मालकिन मौके पर पहुंच गई और उसने एक चोर को पकड़ लिया। दूसरा चोर मौके से फरार हो गया और 6600 रुपये चोरी कर ले गया।
कैमरी गांव निवासी पूनम ने मंगाली पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पूनम ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ बाजार गई थी। इस दाैरान घर का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। जब वह लाैटी तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दो युवक चोरी कर रहे थे। इसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए एक चोर को पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वीरेंद्र बताया है। पुलिस दूसरे युवक की तलाश में दबिश दे रही है।