फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be power cut in 226 villages of the district from 6 pm to 8 pm

जिले के 226 गांवों में शाम 6 से 8 बजे तक लगेगा बिजली कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
There will be power cut in 226 villages of the district from 6 pm to 8 pm
हिसार। जिले के 226 गांवों में अब शाम 6 से 8 बजे तक बिजली कट लगेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बिजली निगम के आला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है। नए शेड्यूल के अनुसार अब इन गांवों में बिजली कट लगेगा। खास बात है कि यह नया शेड्यूल म्हारा गांव - जगमग गांव योजना में शामिल 78 गांवों पर लागू नहीं होगा। क्योंकि जगमग योजना में शामिल गांवों को 22 घंटे से अधिक बिजली देने का प्रावधान है। कारण है कि ग्रामीणों की तरफ से मुख्यालय को शिकायत मिल रही थी कि दोपहर को बिजली कट में कटौती के कारण खेतों सहित घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे थे। जिस कारण कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए जिले के 226 गांवों में अब शाम 6 से 8 बजे तक का बिजली कट लगेगा।
विज्ञापन

पहले शाम 3 से 5 बजे तक लगता था बिजली कट
जगमग योजना में शामिल गांवों को छोड़कर शेष 226 गांवों में बिजली कट पुराने शेड्यूल के अनुसार लग रहे थे। जिसका समय शाम 3 बजे से शाम 5 बजे तक का था। लेकिन ग्रामीणों की शिकायतों को देखते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इन 27 फीडरों पर नहीं लगेगा बिजली कट, शेष पर रहेगा नया शेड्यूल लागू
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले के 27 फीडरों से कुल 78 गांवों को जोड़ा गया है। जिसमें म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के अंतर्गत 22 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई दी जा रही है। ये सभी फीडर 11 केवी है। जिनमें चूली, लाडवी, बालसमंद, गावड, पनिहार, किरतान, तलवंडी, गैबीपुर, खारियां, मोढ़ाखेड़ा, तेलनवाली, चूली-बागड़ियान, बगला, प्रेम नगर, भिवानी रोहिल्ला, सीसवाल, लुदास, आर्य नगर, नंगथला, चंदन नगर, श्यामसुख, धीरणवास, सैनिपुरा, किरमारा, बांडाहेड़ी, बुराक व चूलीकलां गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें ग्रामीणों की तरफ से शिकायतें मिल रही थी कि शाम 3 से 5 बजे तक बिजली कट लगने से खेत से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिस कारण हमने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसमें शाम 6 से 8 बजे तक का बिजली कट लगने शुरू होंगे। जबकि शाम 3 से 5 बजे बिजली सप्लाई दी जाएगी। नया शेड्यूल जगमग योजना में शामिल गांवों पर लागू नहीं होगा।
- पीके दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed