फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be no jam at Umra Gate, stalls will be installed in the old vegetable market

Hisar News: उमरा गेट पर नहीं लगेगा जाम, पुरानी सब्जी मंडी में लगाई जाएंगी रेहड़ियां

Sun, 18 Jun 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
There will be no jam at Umra Gate, stalls will be installed in the old vegetable market
हांसी। हांसी शहर के बीचों-बीच स्थित पुरानी सब्जी मंडी के सुधारीकरण को लेकर नगर परिषद द्वारा फास्ट फूड की रेहडिय़ों को यहां लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे उमरा गेट क्षेत्र में जाम नहीं लगेगा। इसके लिए योजना बनाई गई है। रेहड़ी वालों का सर्वे किया जा रहा है। सफाई का टेंडर लगने के बाद यहां पर रेहड़ियों को शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा रेहडिय़ों के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। फास्ट फूड की रेहडिय़ों को लेकर अलग से कोई प्रबंध नहीं है। इसके लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की है। शहर की सभी खाने-पीने के सामान की रेहड़ियों को पुरानी सब्जी मंडी के परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। हिसार के पीएलए की तर्ज पर यहां पर भी सभी तरह के खाने-पीने के सामान व फास्ट फूड की रेहड़ियों को एक साथ लगाने की योजना है। यहां पर पहले उमरा छाबड़ा चौक से लेकर एसडी महिला महाविद्यालय तक की रेहडिय़ों को शिफ्ट किया जाएगा। अगर प्रयोग सफल रहा तो आगामी दिनों में सभी रेहड़ियों को शिफ्ट किया जाएगा। मंडी की यह जगह पहले मार्केट कमेटी के अधीन थी। लेकिन मार्केट कमेटी का कहना है कि जमीन नगर परिषद की थी, जिसे उन्होंने सब्जी मंडी बनाने के लिए रेंट पर लिया था। अब इसे परिषद को सौंप दिया गया है। इसलिए यहां पर कचरा हटाने की जिम्मेवारी नगर परिषद की है। नगर परिषद का कहना है कि जल्दी ही यहां से कचरा हटवाएंगे। यहां पर रेहड़ियों को लगाया जाएगा। जिससे शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता राहुल शर्मा ने भी ट्विटर के माध्यम से सरकार व प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया था। रूप नगर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने कहा कि सरकार को जगह की देखरेख करनी चाहिए।
विज्ञापन



1978 में बनी थी मंडी
नगर सुधार मंडल द्वारा यह मंडी 1978 में काटी गई थी। तब मार्केट कमेटी ने इसे सब्जी मंडी का कार्य करने के लिए किराए पर लिया था। लघु सचिवालय के समीप नई सब्जी मंडी बनने के चलते 2019 में यह मंडी डीनोटिफाई हो गई थी। मई 2021 में मंडी यहां से शिफ्ट हो गई थी। जिसके चलते मार्केट कमेटी के मंडी के रखरखाव के अधिकार समाप्त हो गए। अब यहां का पूरा अधिकार नगर परिषद का है। रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद है। लेकिन बीच बाजार में इतनी जगह होने के बावजूद भी परिषद इस जगह का उपयोग नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है अभी हालत- लगे हुए हैं कचरे के ढेर
सब्जी मंडी के शिफ्ट होने के बाद यहां पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। पूरा दिन आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। अभी पुरानी मंडी के एक तरफ इन्द्रा मार्केट है जिसमें सब्जियों के फड लगते हैं। यहां शाम के समय काफी भीड़ रहती है। लेकिन यहां पर भी नियमित सफाई नहीं होती। वहीं मंडी के अन्य हिस्से खाली रहते हैं। जिसमें कचरा फैला हुआ है। कचरे के कारण यहां से आमजन गुजरना भी नहीं चाहते।


डेढ़ एकड़ में है पुरानी सब्जी मंडी
पुरानी सब्जी मंडी कुल डेढ़ एकड़ जगह में है। यहां पर 57 दुकानें हैं। यहां पर दुकानों का मालिकाना हक आढ़तियों के पास ही है। इसके चलते पुरानी सब्जी मंडी में कुछ आढ़तियों ने दुकानों का निर्माण करवाना शुरू कर दिया है। यहां पर बना चबूतरा और सड़क नगर परिषद की है।


शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
मार्केट कमेटी द्वारा नई सब्जी मंडी बनाई गई है। नई सब्जी मंडी बनने के बाद से यहां पुरानी सब्जी मंडी की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। नगर परिषद अब चाहे तो यहां पर रेहड़ियों का हब बन सकता है। शहर में खाने पीने के सामान वाली रेहड़ियों को यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। इससे शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। परिषद चाहे तो रेहड़ियों से सुविधा शुल्क ले सकती है- अनिल चावला, वरिष्ठ आढ़ती, सब्जी मंड़ी



योजना बना रहे हैं- प्रवीन ऐलावादी
शहर में सफाई के लिए टेंडर लगाया हुआ है। टेंडर होने के बाद यहां पर नियमित सफाई होगी। अभी यहां जेसीबी से सफाई करवाई जाती है। यहां पर रेहड़ियां लगाने की योजना बनाई है। उमरा गेट के आसपास के रेहड़ी संचालकाें से बात की गई है। यहां पर सफाई, पानी व शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed