फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There was a tussle between corporation officials and traders over encroachment in Rajguru Market.

Hisar News: राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण पर निगम अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तू-तू मैं-मैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
There was a tussle between corporation officials and traders over encroachment in Rajguru Market.
हिसार। राजगुरु मार्केट में वीरवार को स्वच्छता अभियान के सिलसिले में व्यापारियों से बातचीत करने पहुंचे नगर निगम अधिकारियों व व्यापारी एसोसिएशन के बीच अतिक्रमण का जिक्र आया तो तू-तू मैं-मैं हो गई। मामला बढ़ता देख वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील वर्मा आए और उन्होंने मामले को रफा-दफा करवाया।
विज्ञापन


अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल अधिकारियों के साथ शाम को राजगुरु मार्केट पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान के मुद्दे पर राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ बैठक की। निगम अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि वे खुले में कचरा न डालें। इस पर व्यापारी बोले कि यहां कचरा उठाने वाली गाड़ियां रुकती नहीं हैं जिस कारण दुकानदारों को कचरा डालने में परेशानी आती है। इसी बीच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यहां रेहड़ी वाले खड़े रहते हैं जो कचरा फैलाते हैं। मेहंदी वाले बैठते हैं। यह सुनकर निगम अधिकारियों ने कहा कि यूं तो आपने भी बरामदों में कब्जा किया हुआ है। यह सुनकर पदाधिकारी भड़क गए और कहा कि निगम उनसे बरामदों का भी प्रॉपर्टी टैक्स वसूलता है। साथ ही कहा कि इतने वर्षों से आर्य समाज मार्केट में अतिक्रमण किया हुआ है जिसे हटाया नहीं गया। इस मुद्दे पर व्यापारियों व निगम अधिकारियों के बीच करीब आधे घंटे तक बहसबाजी हुई। उधर, निगम अधिकारियों के मुताबिक पदाधिकारी अपने अनुसार अतिक्रमण हटाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन



अतिक्रमण के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच गलतफहमी हो गई थी जिसे बाद में दूर कर दिया गया। सफाई के लिए व्यापारियों ने कुछ मांगें रखी थीं जिन पर भी निगम अधिकारियों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि
खुले में कचरा डालने पर 6 दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किए

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत खुले में कचरा डालने पर नगर निगम ने वीरवार को 6 दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किए। इन दुकानदारों को दो दिन में जवाब देना होगा अन्यथा जुर्माना वसूला जाएगा। अभियान के संबध में निगमायुक्त नीरज ने निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में सभी स्कूलों में स्वच्छता से संबंधित प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें पोस्टर मेकिंग, वेस्ट टू आर्ट, कविता लेखन, श्रमदान, जागरूकता रैली, जागरूकता शिविर जैसी रचनात्मक गतिविधियां शामिल होंगी। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं, डीएन कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली जिस मेयर प्रवीण पोपली व निगमायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed