फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is no relief from drinking water crisis yet, some water will come in the canal after three days

Hisar News: पेयजल संकट से अभी राहत नहीं मिलेगी

Sat, 26 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 26 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from drinking water crisis yet, some water will come in the canal after three days
हिसार में जिंदल हाउसिंग बोर्ड में पेयजल के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं व बच्चे। 
हिसार। नहरबंदी के कारण शहरवासियों को पेयजल संकट से अभी राहत नहीं मिलेगी। सिंचाई विभाग का कहना है कि तीन दिन बाद नहरों में थोड़ा पानी आएगा ताकि जलघरों को सप्लाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा सके। नियमित और पर्याप्त पेयजल सप्लाई अगले माह से होने की संभावना है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने भाखड़ा नहर की सफाई के कारण एक माह के लिए नहरबंदी लागू की थी। नहरबंदी का शेड्यूल 24 मार्च से शुरू हुआ था और 23 अप्रैल तक नहरों में पानी छोड़ा जाना था। गर्मियों के कारण पानी की मांग बढ़ गई है और नहरंबदी होने से शहर की अनेक कॉलोनियों में लोग पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के महावीर कॉलोनी व कैमरी रोड जलघर से अभी एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। आजाद नगर जलघर से पहले की तरह प्रतिदिन पेयजल सप्लाई की जाएगी। हालांकि जलघर में फिलहाल 4 दिन की सप्लाई का ही पानी बचा हुआ है। वहीं शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी ) के तोशाम रोड जलघर से भी कटौती के साथ पेयजल आपूर्ति की जाएगी। सिरसा रोड व सेक्टर 1-4 के जलघर से भी एक दिन छोड़कर पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदल हाउसिंग बोर्ड के लोग पेयजल के लिए तरसे : सेक्टर 5 के पास बसे जिंदल हाउसिंग बोर्ड के लोग पिछले एक माह से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारी भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। टैंकर चालक दो से तीन बाल्टी पानी देकर चला जाता है। राजेश गोदारा ने बताया कि मजबूरी में उन्हें पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed