{"_id":"683762ec4fd8c727ad0cdade","slug":"there-is-no-effect-of-western-disturbance-in-the-state-moist-winds-increased-humidity-hisar-news-c-21-hsr1007-635738-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं, नमी वाली हवाओं ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं, नमी वाली हवाओं ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
हिसार। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश में ज्यादा असर नहीं हो रहा है। हालांकि इसके प्रभाव से साथ लगते प्रदेश राजस्थान में बारिश की काफी गतिविधियां हो रही हैं। वहीं, नमी वाली हवाओं के चलने से उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। 30 मई को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा। संभावना है कि इसके असर से प्रदेश में बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग ने भी 30 मई को बारिश व तेज हवाओं के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी मौसम के असर से राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सिर्फ आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बावजूद इसके तापमान सामान्य से नीचे रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से ऊपर रहा। बुधवार को नौतपा के चौथे दिन उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
30 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 2 जून को भी नया विक्षोभ सक्रिय होने से माह के पहले सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।