{"_id":"68dc36472e23f9dfcb0f04b7","slug":"there-is-every-possibility-of-getting-e-city-buses-this-month-hisar-news-c-21-hsr1020-720805-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इस माह ई-सिटी बसें मिलने की पूरी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इस माह ई-सिटी बसें मिलने की पूरी संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। इस माह शहरवासियों को ई-सिटी बसें मिलने की पूरी संभावना है। बसों के आने की फाइल प्रोसेस में चल रही है। हालांकि पहले बसें सितंबर माह में आने की बात कही थी। मगर अब अक्तूबर माह में बसें आने की पूरी उम्मीद बताई जा रही है। बसें आने के बाद कैंट और नियाणा रूट पर प्राथमिकता दी जाएगी।
वर्तमान में शहर में पांच ई-सिटी बसें चल रही हैं। इनमें दो बसें आधार अस्पताल और तीन बसें गंगवा रूट पर चलाई जा रही हैं। रोडवेज को गंगवा रूट पर सबसे ज्यादा सवारियां मिल रही हैं। ऐसे में एक से दो और बसें गंगवा रूट पर भी चलाई जा सकती हैं।
बसों को चार्ज करने के लिए एक और चार्जर लगेगा
वर्तमान में ई-सिटी बसों को चार्ज करने के लिए वर्कशॉप में एक चार्जर लगा हुआ है। ऐसे में एक और चार्जर लगाया जाना है। इसके लिए जल्द ही रोडवेज की ओर से जगह फाइनल की जाएगी। हालांकि वर्कशॉप में लगा चार्जर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है। इसकी फाइल भी मुख्यालय भेजी जा चुकी। मगर अभी तक शिफ्ट नहीं हो पाया है। हर बार बारिश में चार्जर पानी में डूबने के कारण ई-सिटी बसें प्रभावित होती है।
विज्ञापन
सिटी बसें आने की फाइल प्रोसेस में चल रही है। अक्तूबर माह में बसें मिलने की पूरी संभावना है। फिलहाल पांच बसें चल रही है। सबसे ज्यादा गंगवा रूट पर आमदनी हो रही है।
- रमेश सहरावत, डीआई, रोडवेज।