फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is a possibility of sporadic rain today, temperature will rise from tomorrow

Hisar News: आज छिटपुट बारिश के आसार, कल से बढ़ेगा तापमान

Thu, 05 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of sporadic rain today, temperature will rise from tomorrow
हिसार। पिछले दस दिन से लगातार मौसम परिवर्तनशील रहने के चलते तापमान सामान्य से कम रहा। 5 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश के आसार हैं। शुक्रवार से तापमान बढ़ने के आसार हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 12 जून तक तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक रहने के आसार है।
विज्ञापन

इस बार 25 मई को नौतपा शुरू होने के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ गया था। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किए गए। मई महीने में लगातार बारिश होने से तापमान काफी कम दर्ज किया गया। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार से धीरे-धीरे मौसम साफ और शुष्क बन जाएगा। 6 जून से मौसम शुष्क और साफ रहेगा। 8 जून और 12 जून को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनका पूरे प्रदेश में असर नहीं होगा।
विज्ञापन

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में इनका थोड़ा असर दिखेगा। अभी पूर्वी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट रहेगी। अगले एक सप्ताह में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून के आसपास प्री मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून का आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed