{"_id":"589cc0214f1c1b905237b4e0","slug":"theft-in-accountent-s-house-take-keys-from-shoe-rack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता स्टैंड में रखी चाबी निकाल अकाउंटेंट के घर में लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता स्टैंड में रखी चाबी निकाल अकाउंटेंट के घर में लगाई सेंध
amar ujala/ Hisar
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरी रोड पर जिंदल इंडस्ट्रीज के एक अकाउंटेंट के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। वारदात के वक्त अकाउंटेंट ड्यूटी पर गए हुए थे। उनकी पत्नी टीचर हैं, जो स्कूल चली गई। पीछे से चोरों ने उनके घर का ताला खोलकर हजारों की नकदी, गहने और एलसीडी चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोरों ने फिर ताला लगा दिया और वारदात कर फरार हो गए। मामले के बारे में उन्हें तब पता चला, जब वे घर पहुंचे।
विज्ञापन
मामले की शिकायत मकान मालिक कुलदीप शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि वह जिंदल इंडस्ट्री में अकाउंटेंट है। उसकी पत्नी टीचर है। बच्चे और पत्नी स्कूल चले गए, वह ड्यूटी पर चला गया। उन्होंने मकान को ताला लगा कर चाबी जूता स्टैंड में छिपा दी। पीछे से चोरों ने चाबी निकाल कर घर में सेंध लगा दी। कुलदीप शर्मा ने बताया कि चोरों ने कीमती गहने और एलसीडी चुरा ली। वारदात की सूचना पर पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके से जरूरी सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस का मानना है कि चोरी करने वाला कोई नजदीकी हो सकता है। क्योंकि उसे पता था कि चाबी घर में ही रहती है। इसलिए चोरों ने आसानी से वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे दिया।
विज्ञापन