{"_id":"63f127b7d0b55bc7270cbbd4","slug":"theft-at-the-house-of-haryanvi-artist-janu-rakhi-hisar-news-c-21-hsr1020-59963-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: हरियाणवी कलाकार जानू राखी के घर चोरी, नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ, बोले- पुलिस ने कटवाए चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: हरियाणवी कलाकार जानू राखी के घर चोरी, नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ, बोले- पुलिस ने कटवाए चक्कर
Sun, 19 Feb 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:38 AM IST
सार
घर के अंदर कमरे पर लगाया गया ताला टूटा हुआ पड़ा था तथा कमरे में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे सोने, चांदी के आभूषण व नकदी गायब मिली।
विज्ञापन
हरियाणवी कलाकार जानू राखी के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हांसी में चोरों ने उत्तम नगर स्थित हरियाणवी कलाकार व गायक जानू राखी के मकान को निशाना बनाते हुए मकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व इनवर्टर बैटरी सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। मकान में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण कर आवास मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किराये के मकान में रह रहे नारनौंद के गांव राखी निवासी हरियाणवी कलाकार जानू राखी ने बताया कि वह 12 फरवरी को गाने की एक शूटिंग के चलते अपने परिवार सहित बाहर गया हुआ था और शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जब वह परिवार सहित वापस घर लौटा तो उसने देखा कि मेन गेट पर ताला लगा हुआ है। लेकिन घर के अंदर कमरे पर लगाया गया ताला टूटा हुआ पड़ा था तथा कमरे में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे सोने, चांदी के आभूषण व नकदी गायब मिली।
उन्होंने बताया कि चोरों ने दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लाॅक तोड़कर उसमें रखी एक सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, छोटे बच्चों के चांदी के 2 कड़े व 32 हजार रुपये नकदी चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
जानू राखी ने बताया कि चोर उसके घर से करीब तीन लाख रुपये के सोने, चांदी के आभूषण, 32 हजार रुपये की नकदी और इनवर्टर बैटरी सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। चोरों ने घर में लगे एसी को भी उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए और एसी चोरी होने से बच गया।
पहले भी हो चुकी है चोरी
जानू राखी ने बताया कि वह पिछले दस-ग्यारह साल से हरियाणवी कलाकार है। उन्होंने बताया कि उसने 2011 में जींद में अपना स्टूडियो खोला व 2016 में उसके स्टूडियो में चोरी हो गई थी और चोर स्टूडियो में रखा लगभग 10 लाख रुपये का सामान चुरा कर ले गए थे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज 6 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जींद पुलिस उसके स्टूडियो में हुई चोरी का सामान बरामद करना तो दूर चोरों का सुराग तक नहीं लगा पाई है।
पुलिस कर्मियों की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल
जानू राखी ने बताया कि शुक्रवार शाम घर आने के बाद जब वह इसकी शिकायत करने शहर थाना गया था, तो वहां तैनात किसी भी पुलिस कर्मचारी ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और एक दूसरे पुलिस कर्मचारी के चक्कर काटते रहे। जिसके बाद वह थक हारकर घर लौट आया और यहां आकर उसने डायल 112 पर फोन किया और उसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शहर थाना में इतला दी। उसके बाद शनिवार सुबह दो पुलिसकर्मी उसके घर आए और उससे शिकायत लेकर वापस चले गए।