फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The young man was shot in the enmity of the plot, serious

प्लॉट की रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The young man was shot in the enmity of the plot, serious
बरवाला (हिसार)। गांव ढाणी गारण मार्ग पर शुक्रवार देर रात गाड़ी में सवार होकर अपने गांव पंघाल जा रहे प्रदीप उर्फ दीपू व सुनील पर बाइक व स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हमलावरों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गोलियां भी दागीं, जिसके चलते पंघाल निवासी सुनील बाजू में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव पंघाल निवासी प्रदीप उर्फ दीपक दीपू की शिकायत पर सिसाय निवासी सुरेंद्र झंडा व सुरेंद्र उर्फ मीनू के खिलाफ धारा 307 व अन्य के तहत केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने मौके से दो गाड़ियों को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पंघाल निवासी प्रदीप उर्फ दीपक दीपू ने कहा है कि वह और उसका दोस्त गांव पंघाल निवासी सुनील उर्फ काला शुक्रवार रात को बरवाला ठेके से ढाणी गारण होते हुए सुनील की गाड़ी में सवार होकर अपने गांव पंघाल जा रहे थे। इस दौरान जब गाड़ी गांव ढाणी गारण की तरफ फिरनी की तरफ पहुंची तो सामने से एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को सामने से टक्कर मारी। तभी दो व्यक्ति सुरेंद्र झंडा व सुरेंद्र उर्फ मीनू स्कॉर्पियो गाड़ी से नीचे उतरे व गोली चलाते हुए उनकी तरफ आए। प्रदीप उर्फ दीपक दीपू के अनुसार इस दौरान वह अपनी गाड़ी को बैक करने लगे तभी हमलावरों ने दोबारा से गाड़ी को टक्कर मारी। टक्कर लगने से गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। प्रदीप ने बताया कि इस दौरान वह खिड़की से कूदकर सरसों के खेत में छिप गया। उसका दोस्त सुनील गाड़ी की साइड की खिड़की खोल भाग गया। स्कॉर्पियो सवार लगातार उनकी तरफ फायर करते रहे। इस दौरान आरोपी उन्हें ढूंढते रहे व उनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। थोड़ी देर के बाद प्रदीप ने मौके पर आकर देखा तो वहां स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी के पीछे व आगे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी। इस दौरान प्रदीप ने अपने दोस्त सुनील से संपर्क किया तो पता चला कि उसकी बाजू में गोली लगी है और वह सरकारी अस्पताल में है। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि हिसार के कृष्णा नगर कॉलोनी में एक प्लॉट को लेकर छोटू बेनीवाल से उसका झगड़ा चल रहा है। मीनू व सुरेंद्र झंडा सोचते हैं कि प्रदीप छोटू बेनीवाल के साथ हैं। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उसे और उसके दोस्त सुनील पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई। प्रदीप के अनुसार आरोपियों के पास तीन लोहे की रॉड भी थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed