फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The woman clashed with the NAP team that went to remove the encroachment, the team returned bereft

अतिक्रमण हटवाने गई नप टीम से भिड़ी महिला, बैरंग लौटी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The woman clashed with the NAP team that went to remove the encroachment, the team returned bereft
हांसी। नगर परिषद द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सोमवार को दोपहर बस अड्डे के पीछे फिरकी वाली गली में नप के कर्मचारी और दुकानदार आपस में उलझ गए। जब नपा कर्मचारी फिरकी वाली गली में पहुंचे तो वहां एक दुकानदार ने नगर परिषद कर्मचारियों का सामान उठाने को लेकर विरोध किया तो हाथपाई तक की नौबत आ गई। परिषद कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखा सामान उठा लिया और परिषद में ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाल दिया। उसी दौरान फिरकी वाली गली में महिला दुकानदार के साथ काफी देर तक नगर परिषद की महिला कर्मचारी के साथ बहस हुई।
विज्ञापन

नप कर्मचारी महिला दुकानदार से बोले कि आपने दुकान के बाहर चार फुट का छप्पर लगाया हुआ है। इस बात को लेकर दुकानदार महिला व नगर परिषद कर्मचारियों के बीच काफी हंगामा हुआ और लोगों का जमावड़ा लग गया। जब नगर परिषद के कर्मचारी दुकान का छप्पर हटाने का प्रयास करने लगे तक महिला की आंखों में आंसू छलक आए और कहा कि यह सरकार महिलाओं को काम करने नहीं दे रही। महिला राज ने कहा कि हम भूखे मर जाएं, यही सरकार चाहती है। काफी देर हंगामे के बाद नगर परिषद के कर्मचारियों को महिला पुलिस बुलानी पड़ी। मगर उसके बाद भी हंगामा शांत नहीं हुआ और पुलिस व नप अधिकारी बैरंग लौट गए। टीम ने त्रिकोणा पार्क, सदर बाजार, जींद चौक, उमरा गेट, बड़सी गेट पर अभियान चलाया। टीम जब विश्वकर्मा चौक के समीप दुकानों के बाहर रखे फ्लैक्स उठा रही थी तो एक दुकानदार परिषद कर्मियों के साथ उलझ गया। दुकानदार ने कहा कि परिषद ने बिना किसी चेतावनी के उनका फलैक्स उठा लिया। उन्हें भी एक सप्ताह का नोटिस दिया जाए। एक अन्य दुकानदार ने कहा कि प्रताप बाजार जैसे मुख्य बाजारों में जमकर अतिक्रमण है, पहले उन्हें हटवाया जाए। आस पास के अन्य दुकानदारों ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत करवाया। नगर परिषद अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्राली लेकर चले गए। इस दौरान नप के एएसआई विजेन्द्र सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

महिला के खिलाफ करवाएंगे मामला दर्ज -
नगर परिषद के कर्मचारी सोनू चंदा ने बताया कि उक्त राज महिला ने हमारे कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया है। अपनी दुकान के आगे चार फुट का छप्पर लगाया हुआ है जोकि बिल्कुल गलत है। इसको लेकर वह शहर थाने में शिकायत देकर महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। जब एक महिला अपना परिवार पालने के लिए दुकान चला रही है, तो वह नप के कर्मचारी नहीं करने दे रहे। पहले अन्य दुकानों के छप्परों को हटवाया जाए उसके बाद ही वह अपनी दुकान के ऊपर लगे छप्पर को हटाएंगे। मैंने 15 हजार रुपये फाइनेंस पर लेकर यह छप्पर लगाया था।
- राज रानी, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed