फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The weather will remain dry for a week, with no chance of rain.

Hisar News: एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, बारिश की कोई संभावना नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry for a week, with no chance of rain.
हिसार। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 15 फरवरी तक अधिकतम तापमान के 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में कोई भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिस कारण अगले एक सप्ताह तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा और बारिश की की कोई संभावना नहीं है। हालांकि एक नया कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है जबकि मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आंशिक रूप से बादल ही छाए हुए हैं। बार बार हवाओं की दिशा और गति में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश में सुबह और शाम के समय उत्तरी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट जबकि दोपहर के समय दक्षिणी पश्चिमी व दक्षिणी पूर्वी हवाओं के चलने से मौसम में गर्माहट रही। हालांकि प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। रविवार को प्रदेश में दिन के तापमान 21.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए गए।
विज्ञापन

-------------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 15 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बीच-बीच में कहीं कहीं आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 17 फरवरी को सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed