फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The weather kept changing throughout the day, it rained in the evening, there was relief from the heat.

Hisar News: दिनभर बदलता रहा मौसम, शाम को हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Mon, 25 Aug 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 25 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The weather kept changing throughout the day, it rained in the evening, there was relief from the heat.
हांसी में बारिश के दौरान गुजरता वाहन चालक।
हांसी। शहर में रविवार शाम करीब छह बजे शुरू हुई तेज बारिश रात दस बजे तक जारी रही। बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। वहीं, लघु सचिवालय से जींद रोड पर सेक्टर छह के मोड के समीप पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। इस दौरान वाहन रेंगते हुए निकले।
विज्ञापन

दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा और दोपहर से रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से विश्वकर्मा चौक से बड़सी गेट, एसडी महिला कॉलेज मार्केट, हाईवे, यति नगर, मंडी सैनियान सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। बस स्टैंड परिसर में भी पानी भर गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। बारिश के दौरान बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित रही और जगह-जगह अघोषित कट लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed