फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The weather is favorable hope for bumper production of wheat, barley and gram

Hisar News: मौसम मेहरबान...गेहूं, जौ व चने की बंपर पैदावार की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The weather is favorable hope for bumper production of wheat, barley and gram
हिसार सुबह के समय दिल्ली रोड से धुंध से गुजरते हैं वाहन चालक ।
हिसार। इस बार प्रदेश में गेहूं, जौ व चने की बंपर पैदावार की उम्मीद है। फिलहाल मौसम अनुकूल बना हुआ है। मानसून में अधिक बारिश होने से हवा में बनी नमी और कोहरा छाने से फायदा मिल रहा है। हालांकि सरसों की फसल पर मौसम का हल्का प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि पाला काफी जम रहा है, क्योंकि न्यूनतम तापमान एक सप्ताह तक एक से तीन डिग्री के आसपास रह रहा है। आने वाले दिनों में बारिश होती है तो नमी बढ़ने से सरसों में फफूंदी रोग आ सकता है, जिसका असर पैदावर पर पड़ सकता है।
विज्ञापन


सरसों के लिए 10 से 20 डिग्री आदर्श तापमान

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सरसों की बेहतरीन बढ़वार के लिए 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान सबसे उपयुक्त माना जाता है। हालांकि इस बार तापमान थोड़ा नीचे रहा है लेकिन सरसों में ज्यादा नुकसान नहीं है। वहीं, आगामी दिनों में तापमान ज्यादा बढ़ने के आसान नहीं है इससे दाने का साइज भी बड़ा होगा और दानों में तेल की प्रतिशत मात्रा में वृद्धि होगी। ठंड बने रहने से माहू (एफिड) जैसे हानिकारक कीड़ों का प्रकोप भी नहीं रहेगा और कीटनाशक छिड़काव पर भी अधिक खर्चा नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


गेहूं के लिए 8 से 12 डिग्री आदर्श तापमान
गेहूं की फसल अभी शुरुआती चरण में है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार रात का तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है तो बालियों में दाने का भराव ठोस और वजनदार होता है। इस बार ऐसा ही मौसम बना हुआ है। ठंड के कारण गेहूं के पौधों में टिलरिंग यानी जड़ों का फैलाव अच्छा होता है। तापमान बढ़ने से बालियां जल्दी आने का खतरा रहता है और गेहूं का दाना पिचक सकता है, लेकिन इस बार फसल में हीट स्ट्रेस नहीं है। हवा में नमी की मात्रा ज्यादा है। गेहूं की फसल में बालियां समय पर ही आएंगी और बंपर पैदावार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार जिले में इस बार फसलों का रकबा

गेहूं- 5.5 लाख एकड़
सरसों 2.25 लाख एकड़

जौ 35000 एकड़
चना 2500 एकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed