फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The temperature in the state has reached 42 degrees Celsius, with no relief in sight

Hisar News: प्रदेश में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, राहत के आसार नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The temperature in the state has reached 42 degrees Celsius, with no relief in sight
हिसार। गर्मी ने तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे हरियाणा में तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। नारनौल में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। 17 -18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आएगा। तापमान में अधिक गिरावट के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लगातार पश्चिमी शुष्क हवाओं और सूर्य के तल्ख तेवरों ने गर्मी के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को नारनौल 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के 11 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार गया है, जिसके चलते हीट वेव लू की स्थिति बनी हुई है। हीट वेव उस स्थिति को माना जाता है जब दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जाता है। तापमान 45 डिग्री से अधिक होने को भी हीट वेव यानी लू माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आने वाले दिन में दिन -रात के तापमान में और अधिक उछाल देखने को मिलेगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिली लेकिन उससे राहत नहीं मिल सकी। 17 -18 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील बना रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 19 अप्रैल के बाद तापमान में एक बार फिर से उफान देखने को मिलेगा। गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज करेंगी। अप्रैल महीने के अंतिम दिनों में कुछ राहत के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed